Top
Begin typing your search above and press return to search.

बाराबंकी में पांच मरीज मिलने के बाद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक जेल अधिकारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

बाराबंकी में पांच मरीज मिलने के बाद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
X

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक जेल अधिकारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ डॉ. लव गुप्ता ने बातचीत के दौरान कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं और सभी सीएचसी पर दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी गई है।"

डॉ. गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य फ्लू जैसे लक्षण वाला बुखार है जो ठीक हो जाता है। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, रुमाल और मास्क का इस्तेमाल करें, खास तौर पर जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो रहा है, वे विशेष सावधानी बरतें।

उन्होंने जिले में मिले मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी में अभी दो मरीज बिंदौरा और अर्बन बाराबंकी क्षेत्र में मिले हैं, जिनका निरीक्षण किया जा चुका है और उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है और ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें पूरी निगरानी में रखा गया है।

इसके अलावा दो मरीज हैदरगढ़ और दरियाबाद में मिले हैं, जो लखनऊ में ही रहते थे, उनका भी इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। आज एक नया मामला मसौली में सामने आया है, जिसकी टीम जांच कर रही है और उसके आसपास के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी सभी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला चिकित्सालय और सभी सीएचसी पर स्वाइन फ्लू के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। जिन लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं, अगर उनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं तो उनकी टेस्टिंग और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it