Top
Begin typing your search above and press return to search.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की एसआईटी जांच से विहिप संतुष्ट, सुरेंद्र जैन बोले-अधिकांश आरोप मनगढ़ंत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 105 पेज की चार्जशीट रिपोर्ट पेश किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से भगवान राम का विरोध कर रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की एसआईटी जांच से विहिप संतुष्ट, सुरेंद्र जैन बोले-अधिकांश आरोप मनगढ़ंत
X

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 105 पेज की चार्जशीट रिपोर्ट पेश किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से भगवान राम का विरोध कर रहे हैं।

मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा, "कल एसआईटी की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से उस रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दो दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में जो बातें कही हैं, वो देश की आंखें खोलने वाली हैं।"

डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि जिन भी कीमती वस्तुओं के बारे में मीडिया या अन्य तरीके से प्रचार किया गया था, वे सभी चीजें सुरक्षित हैं। जिनकी रसीदें नहीं जा सकीं, वे चीजें भी सुरक्षित हैं और रसीदें जारी करने की प्रक्रिया पहले से चालू है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस सारी जांच पर संतोष व्यक्त किया और साथ में यह भी कहा कि अगर इसके बावजूद कुछ लोगों को नए आरोप लगाने हैं या किसी को नई सूचना मिलती है तो वे एसआईटी को बताएं। एसआईटी जांच करेगी, उसकी जांच बंद नहीं हुई है।"

डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा, "इससे यह स्पष्ट है कि जितने भी आरोप लगाए गए थे, अधिकांश मनगढ़ंत थे। ऐसे लोगों ने राष्ट्र और राम के प्रति अपराध किया है। उन सभी लोगों को माफी मांगनी चाहिए। उन लोगों ने रामद्रोह का भयंकर अपराध किया है। इसकी सजा उनको अवश्य मिलेगी। कोई रामद्रोही बच नहीं सकता। इसके बाद भी हमारी अपील है कि अगर किसी के पास कोई सबूत है तो एसआईटी को दें। हम भी चाहते हैं कि अगर कहीं कोई और चूक हुई है तो वो सामने आए। लेकिन अपने लाभों के लिए राम के प्रति द्रोह न करें। कोर्ट और एसआईटी के अलावा कुछ भी कहे जाने पर सुप्रीम कोर्ट से निवेदन है कि वह स्वत: संज्ञान लें।"

परिवारवाद के आरोप पर विहिप नेता ने कहा, "परिवारवाद कहां था? कुछ लोगों ने झूठा आरोप लगाकर किसी व्यक्ति को खड़ा कर दिया कि ये चंपत राय का भतीजा है, जबकि दोनों की जाति और क्षेत्र समान नहीं थे। वहां परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। राम मंदिर का निर्माण पूरे विश्व के लिए एक रिकॉर्ड है। वहां किसी पैसे का लेन-देन नहीं होता और प्रसाद भी मुफ्त में मिलता है। वीआईपी पास भी पैसों के आधार पर भी नहीं मिलता। हमें इस व्यवस्था पर गर्व होना चाहिए। कुछ घटनाओं को लेकर संपूर्ण व्यवस्था को प्रश्नचिह्न पर नहीं लाना चाहिए।"

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा, "बहुत ही गंदी राजनीति खेली गई। इसीलिए मैंने कहा कि यह राम के प्रति द्रोह है। सत्ता में आने के लिए लोगों को जो करना है करें, लेकिन भगवान राम और भक्तों की आस्थाओं को अपमानित नहीं करना चाहिए। जितने भी आरोप लगे, अधिकांश मनगढ़ंत थे। एक-एक पैसे का हिसाब है। कुछ गलतियां हुई हैं तो उनके दोषियों को सजा मिल रही है।"

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "एसआईटी बहुत अच्छा काम कर रही है और सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर कर रही है। एसआईटी की ओर से लगातार गिरफ्तारियां की गई हैं और चोरी की तह तक पहुंची है। चोरी का मामला शर्मसार करने वाला है। मेरा मानना है कि एसआईटी कोर्ट से दोषियों को सजा दिलाकर रहेगी। इस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की लगातार नजर है। हम राम द्रोहियों को छोड़ने वाले नहीं हैं।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it