Top
Begin typing your search above and press return to search.

एआईएपीजीईटी 2026 : बिजली जाने के कारण 49 उम्मीदवारों की परीक्षा अधूरी, अब 1 सितंबर को री-एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

एआईएपीजीईटी 2026 : बिजली जाने के कारण 49 उम्मीदवारों की परीक्षा अधूरी, अब 1 सितंबर को री-एग्जाम
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर लिखा, "एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को पहली शिफ्ट में 36,979 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 200 केंद्रों पर 35,837 उम्मीदवार शामिल हुए।

एनटीए ने आगे लिखा, "35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई। हालांकि, जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर, जहां 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। यह समस्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी, एडुक्यूटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की वजह से हुई थी।"

एनटीए ने लिखा, "जो उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर सके, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है। उनकी दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी।"

इसी के साथ एनटीए ने उम्मीदवारों को बताया कि शनिवार को जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा अधूरी रह गई, ऐसे उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाने वाले संशोधित एडमिट कार्ड की आगे जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि एआईएपीजीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) में स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it