Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में खुलासा : पुलिसकर्मियों ने किया 16 आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म

रायपुर ! राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बस्तर में पुलिस द्वारा 16 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उत्पीडऩ को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में खुलासा : पुलिसकर्मियों ने किया 16 आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म
X

रायपुर ! राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बस्तर में पुलिस द्वारा 16 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उत्पीडऩ को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट में दावा किया गया नवंबर 2015 में पुलिसकर्मियों ने बीजापुर जिले के पेगदापल्ली, चिन्नागेलुर, पेद्दागेलुर, गुंडम और बर्गीचेरू गांवों में आदिवासी महिलाओं को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ यौन शोक्षण और शारीरिक हमला भी किया है।
मामले के तूल पकडऩे के बाद राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने कहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राष्टï्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया, उसे 36 महिलाओं की तरफ से शारीरिक शोषण जैसे रेप, यौन उत्पीडऩ, शारीरिक उत्पीडऩ की शिकायतें मिलीं और हर मामले में आरोप सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जांच में आयोग ने पाया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते समय एसटी-एससी एक्ट का पालन नहीं किया जिसकी वजह से पीडि़त महिलाओं को आर्थिक राहत नहीं मिल सकी है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि इन आदिवासी महिलाओं को अंतरिम आर्थिक सहायता के रूप में 37 लाख रुपए दिए जाने की अनुशंसा क्यों नहीं की जाए।

पीडि़ताओं को मुआवजा देने के दिए निर्देश
मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जांच दल ने 16 आदिवासी महिलाओं के बयान दर्ज किए जबकि आयोग 20 अन्य आदिवासी महिलाओं के बयान दर्ज कर पाने में सफल नहीं हो पाया। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट आठ दुष्कर्म पीडि़ताओं को 3-3 लाख रुपए, यौन उत्पीडऩ की शिकार छह महिलाओं को 2-2 लाख रुपए और दो शारीरिक प्रताडऩा की शिकार महिला को 50-50 हजार रुपए की अंतरिम आर्थिक सहायता दिए जाने की अनुशंसा करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।


बर्खास्त हो रमन सरकार : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट को काफी गंभीर बताते हुए राष्ट्रपति से राज्य की रमन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, आयोग की रिपोर्ट से यह बात साफ हो गई कि बस्तर में पुलिस लगातार दिल दहला देने वाली वारदातों को अंजाम दे रही है, और वह आदिवासी महिलाओं के साथ अनाचार भी कर रही है। बस्तर में पुलिस ने महिलाओं से अनाचार ही नही किया बल्कि उनके साथ अमानावीय कृत्य भी किए। श्री बघेल ने कहा कि पुलिस अधिकारी झीरम कांड में शामिल नक्सलियों की शादियां करा रहे हैं और बराती बन रहे हैं। यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के साथ मजाक है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा पुलिस की बर्बरता की कहानियों से जाहिर है कि रमन सरकार का उन्हें संरक्षण मिला हुआ है। यही वजह है कि बस्तर में लगातार अनाचार की वारदाते हो रही है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने राष्ट्रपति से मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it