ट्रक ने बोलेरो को मारी ठोकर, पांच की मौत,सात गंभीर , अम्बेडकर में दाखिल
जीजामगांव/रायपुर ! राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (रायपुर-धमतरी) बिरेझर पुलिस चौकी से लगभग 100 गज दूरी पर ग्राम मुल्ले के पास आज सुबह लगभग सुबह 11 बजे रायपुर के एक कोंचिग सेंन्टर के

रायपुर-धमतरी राजमार्ग में बिरेझर के पास हादसा
जीजामगांव/रायपुर ! राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (रायपुर-धमतरी) बिरेझर पुलिस चौकी से लगभग 100 गज दूरी पर ग्राम मुल्ले के पास आज सुबह लगभग सुबह 11 बजे रायपुर के एक कोंचिग सेंन्टर के विद्यार्थी एवं शिक्षक बोलेरो वाहन क्रमाक सीजी 04 केएक्स 8212 में सवार होकर 13 लोग सवार होकर पिकनिक मनाने माडमसिल्ली (नगरी) धमतरी जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही चावल के बोरों से लदी होरा ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 1014 ने बोलेरो वाहन को सामने से जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे बोलेरो वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जबरदस्त भिडंत हो गई। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रक एवं बोलेरो वाहन आपस में तीव्रगति से टकराए। बोलेरो में फंसे ड्रायवर सहित 13 लोगों को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दुर्घटना में ड्रायवर सहित पांच लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं सात लोगो को गंभीर चोटें आई है। जिसके चलते सभी दर्द से कहरा रहे थे, वहीं एक छोटा बच्चे को मामूली चोटे आई है लेकिन सदमे के कारण वह बोल नहीं पा रहा था। घटना इतना दर्दनाक थी कि देखने वाले स्तब्भ रह गए। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने मोबाइल में संजीवनी 108 को डायल करके बुलाने का प्रयास किया परेशान हो गए लेकिन काफी देर बाद 108 संजीवनी वाहन घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान घायल कराहते रहे। घटना की खबर लगते ही बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद संजीवनी वाहन के पहुंचने पर घायलों को ग्रामीणों की सहायता से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरूद भेजा गया। घायलों में सात लोगो की हालात काफी गंभीर है जिन्हें रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने उन्हें कुरूद मरच्यूरी भेजा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह नए वर्ष में पहली भीषण दुर्घटना है। नये साल का राष्ट्रीय राजमार्ग 30 का सबसे बड़ा दुघर्टना है। बेलोरों में सवार लोगों में ड्रायवर लालराम, तसमीन अखतर, ललीता बिसेन, ममता साहू, मोहम्मद रेहान घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगं मोहम्मद यासिन, नेरोनिका खालको, काजल गुप्ता, नम्रता कश्यप, आशिया, परमानंद गुप्ता, अभिषेक सरकार को अस्ताल में दाखिल कराया गया है जिसका इलाज जारी है। मोहम्मद जिसान को मामूली चोट आई है। सभी गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफ र किया गया। ग्रामीणों ने दिखाया मानवता सभी बोलेरों में फ से लोगों को दिल में पत्थर रखकर सहमें हुए लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। ड्रायवर सहित एक महिला शव गाड़ी में बूरी तरह से फंस गया था जिसे निकालने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लगा। इसी घटना के बाद बोलेरो को टक्कर मारने के बाद रायपुर से धमतरी जा रहे हुडई इओन कार क्रमांक सीजी 04 केटी 0156 को भी ट्रक ने टक्कर मारी जिसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को खेत के रास्ते में छोडक़र भाग गया।


