Top
Begin typing your search above and press return to search.

अविनाश राय खन्ना सेवा सप्ताह अभियान के राष्ट्रीय संयोजक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 14 से 20 सितंब

अविनाश राय खन्ना सेवा सप्ताह अभियान के राष्ट्रीय संयोजक
X

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा सप्ताह’ अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।

खन्ना के अलावा इस अभियान समिति में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव तथा सुनील देवधर भी शामिल हैं। सेवा सप्ताह अभियान की जानकारी देेते हुए श्री खन्ना ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान देश भर में विशाल रक्तदान शिविर, हेल्थ चैकअप कैंप, नेत्र जांच व आप्रेशन कैंप, अस्पतालों, अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में जाकर सभी मरीजों व जरूरतमंदों को फल आदि वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उच्च संस्थानों तथा बड़े दानदाताओं को कम से कम सौ दिव्यांगों एवं निशक्तजनों की शिक्षा व उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा सप्ताह अभियान के तहत मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकें वितरित की जाएंगी तथा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान भाजपा देश भर में प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग समाप्त करने एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने का अभियान भी चलायेगी ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it