Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं : छात्र सेना

आजमगढ़ (उप्र) ! उत्तर प्रदेश की छात्र सेना ने गुरुवार को बैठक कर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता अनिल विज के उस बयान की निंदा की, जिसमें भाजपा नेता ने खादी ग्रामोद्योग आयो

राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं : छात्र सेना
X

आजमगढ़ (उप्र) ! उत्तर प्रदेश की छात्र सेना ने गुरुवार को बैठक कर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता अनिल विज के उस बयान की निंदा की, जिसमें भाजपा नेता ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर व डायरी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापने का समर्थन किया और मोदी को गांधी से ज्यादा बड़ा ब्रांड बताया। कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए चंद्र विजय यादव ने कहा कि भाजपा नेता अनिल विज ने अपने बयान में कहा था कि रुपये पर गांधी की तस्वीर छपने से रुपये की कीमत घट गई। खादी को गांधी से जोड़ा गया तो उसकी हालत खस्ता हो गई। अभी गांधी कलेंडर से हटे हैं, नोट से भी हट जाएंगे।

यादव ने कहा कि विज ने ओछी टिप्पणी की। इसकी जिनती निंदा की जाए, कम है।

विज के बयान की भर्त्सना करते हुए छात्रसेना प्रमुख राजनरायण यादव ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता का अपमान हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज गांधीवाद खतरे में है, जिसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। मोदी सरकार राष्टÑीय आंदोलन से जुड़े सभी प्रतीकों को एक-एक कर खत्म करने पर आमादा है।’’

यादव ने कहा कि आज समूचा विश्व गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण कर रहा है, ऐसे में उनके अपने ही देश में उनका अपमान किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गांधी जी के हत्यारे को पूजा जाना देश के लिए कलंक है।

छात्र सेना ने मांग की कि खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर फिर से महात्मा गांधी जी का चित्र लगाया जाए, हरियाणा के मंत्री को बर्खास्त किया जाए, भारत में अमेजन साइट पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि इस कंपनी ने चप्पल पर गांधी जी की तस्वीर छापी थी। साथ ही सोशल मीडिया साइटों पर भी गांधी जी के ऊपर भद्दी टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर अश्वनी राजभर, चंद्रविजय यादव, आशीष श्रीवास्तव, मनोज, विशाल राजभर, लक्ष्मीकांत, राजाराम, आदि छात्र सेना के सदस्य मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it