Top
Begin typing your search above and press return to search.

नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर की नानी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आनन-फानन घटनास्थल जा कर जाँच शुरू किया

नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर की  नानी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
X

राजनांदगांव। लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम कांकेतरा की अनिता देवांगन 21 वर्ष ने 17 मार्च को थाने में आकर सूचना दी की बीती रात को अपने नानी मेंहतरीन बाई 55 वर्ष के साथ घर पर सो रही थी, नाना मुरहू राम 65 वर्ष बाहर वाले मकान में सो रहा थे। रात्रि 3.30 बजे तीन नकाबपोश घर पर आये, उसके आँख में मिर्ची पॉवडर छिड़क कर नानी को अगुआ कर ले गए है।

पुलिस ने आनन-फानन घटनास्थल जा कर जाँच शुरू किया। कमरे के चारों तरफ मिर्ची पाउडर फैला हुआ था, लेकिन देखने से घटनास्थल बनावटी लग रहा था। अगवा करने वाले लोगों के आने और जाने के रास्ते को लेकर अनिता स्पष्ट बता नहीं रही थी।

वृद्ध महिला को बिना वजह अगुआ करने का कारण समझ से परे था, जिससे यह संदेह हो रहा था कि बात कुछ है, तब पुलिस ने दूसरे दिशा में जाँच आरंभ की, लड़की के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की गई। गांव वालों से चरित्र के संबंध में पड़ताल शुरू किया। दबे जुबान से लोगों ने बताया कि गांव का वीरेन्द्र बंजारे 20 वर्ष से लड़की का प्रेम संबंध है।

मामला कही प्रेम संबंध से तो नहीं जुड़ा है। पुलिस ने वीरेन्द्र और अनिता को थाना बुलाकर पूछताछ प्रारंभ किया। दोनों की विरोधाभास बातों से संदेह और गहराया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अंतत: दोनों ने स्वीकार कर लिया कि नानी मेहतरीन बाई को इनके प्रेम संबंध का पता चल गया था, उसने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख भी लिया था और लड़के को घर आने के लिए डॉट फटकार लगाती थी, जिससे दोनों को स्वक्छद रूप से मिलने में अड़चन आ रही थी, तब दोनों ने मिलकर वृद्धा को मारकर अपने रास्ते से हटा देने की योजना बनाई।

14 मार्च को जब मृतिका और अनीता घर पर दोपहर अकेले थे। अनीता ने वीरेन्द्र को घर पर बुलाया और डंडे से मारकर वृद्धा की हत्या कर दिए तथा अँधेरे होने का इंतजार करने लगे। शाम 7.30 बजे से घर के ही दीवाल के किनारे गढ़ा खोदा और रात्रि 11.30 बजे मृतिका के शव को गढ़े में डालकर पेट्रोल से जलाये व मिट्टी से दफना दिया, उसके ऊपर लकड़ी का ग_ा रख दिया।

जब नाना सहित लोगों ने मृतिका के बारे में पूछना शुरू किया तो टालते रहे और बाद में 17 मार्च को अपहरण की कहानी गढ़ कर पुलिस में रिपोर्ट लिखाने चली आई, पर उसकी कहानी पुलिस के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाई, और सच सामने आ गया।

पुलिस ने विधिवत तहसीलदार के उपस्थिति में वीरेन्द्र के निशानदेही पर गड़े हुए शव को खोद कर निकाला व पंचनामा कार्यवाही किया तथा वीरेन्द्र बंजारे व अनिता देवांगन के विरूद्ध धारा 302, 201, 120बी, 34 भादंवि का मामला पंजीबद्ध कर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it