Begin typing your search above and press return to search.
मेरी बेटी मेरी कट्टर आलोचक है: चेनिंग टैटम
अभिनेता चेनिंग टैटम ने कहा कि उनकी चार वर्षीय बेटी इवर्ली टैटम उनकी 'कट्टर आलोचक' हैं
लॉस एंजेलिस। अभिनेता चेनिंग टैटम ने कहा कि उनकी चार वर्षीय बेटी इवर्ली टैटम उनकी 'कट्टर आलोचक' हैं। टैटम (47) का मानना है कि उनकी बेटी इवर्ली के सामने उनका सुपरस्टार का दर्जा कोई मायने नहीं रखता है। वह उनकी और पत्नी जेना देवन टैटम की बेटी हैं।
टैटम ने 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' से कहा, "कोई लड़की मुझे मुझे पसंद करे, इसके लिए मैंने आजतक इतनी कड़ी मेहनत कभी नहीं की है, लेकिन मैं विफल साबित हुआ। मैं बिल्कु अनुरोध करता रहा कि कृपया मुझे प्यार करो, कृपया मुझे प्यार करो।"
उन्होंने कहा कि इवर्ली को अपने पिता को ऑनस्क्रीन विफल देखकर मजा आता है। उन्होंने कहा, "उसे अच्छा लगता है, जब मैं गिरता हूं और मुझे चोट लगती है। वह बार-बार हंसती है। वह मेरी कट्टर आलोचक है, लेकिन यह सबसे अच्छा है। यह वाकई में एक विनम्र अनुभव है। मैं आपको वादा कर सकता हूं।"
Next Story


