Top
Begin typing your search above and press return to search.

हत्यारे पति ने किया थाने में आत्मसमर्पण

बिहार के बेगूसराय जिले में साहेबपुर कमाल थाने क्षेत्र के चौकी गांव में पत्नी की हत्या कर फरार पति ने आज भागलपुर जिले के बरारी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया

हत्यारे पति ने किया थाने में आत्मसमर्पण
X

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में साहेबपुर कमाल थाने क्षेत्र के चौकी गांव में पत्नी की हत्या कर फरार पति ने आज भागलपुर जिले के बरारी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा कि चौकी गांव में कल देर रात हरिनंदन महतो ने अपनी पत्नी चंद्रकला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हरिनंदन मौके से फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच हरिनंदन ने भागलपुर जिले के बरारी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it