भ्रष्टाचार का अड्डा बना नगर निगम : आप
नई दिल्ली ! अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जिस तरह मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं देने का फैसला लिया है

दिल्ली की जनता एमसीडी को मोस्ट करप्ट डिर्पाटमेंट कहती है
नई दिल्ली ! अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जिस तरह मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं देने का फैसला लिया है उसपर आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि इससे साफ है कि एमसीडी में भाजपा विफल रही है। भाजपा के मौजूदा 153 पार्षदों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिसके चलते पार्टी ने नया दांव खेलने का फैसला लिया है। आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने पिछले तकरीबन 20 साल में दिल्ली नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा और दिल्ली को डस्टबिन बना दिया है। चाहे कूड़ा उठाने के नाम पर किया गया घोटाला हो या फिर पेंशन और सफाई कर्मचारियों की सैलरी का घोटाला हो, हर जगह भ्रष्टाचार नजर आता है। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि रानी झांसी रोड पर पिछले 20 साल से बन रहे अधूरे फ्लाईओवर का घोटाला हो या फिर कंस्ट्रशन के नाम पर दिल्ली में मची खुली लूट हो, हर जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आता है। अब तो दिल्ली की जनता एक मौसम में तो एमसीडी को मोस्ट करप्ट डिर्पाटमेंट और दूसरे मौसम में उसे मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू कहती है।


