चीन में चक्रवाती तूफान से 9 हजार से अधिक प्रभावित, राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर
उत्तर पूर्वी चीन के लायोनिंग प्रांत में बुधवार को आए भीषण चक्रवाती तूफान के बाद राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर

शेनयांग । उत्तर पूर्वी चीन के लायोनिंग प्रांत में बुधवार को आए भीषण चक्रवाती तूफान के बाद राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर हैं। तूफान में छह लोगों की मौत हो गई है और 190 घायल हुए हैं तथा 9900 लोग प्रभावित हुए हैं।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह तूफान बुधवार शाम सवा पांच बजे आया और 23 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार की तेज हवाएं चल रही थी और इसका कहर 15 मिनट तक देखा गया।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस , दमकल , चिकित्सा और बिजली विभाग के 800 से अधिक कर्मी जुटे हुए हैं।
राहत एवं बचाव दल की 10 टीमों काम कर रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है।
इस आपदा से 4300 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं और 100 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।
तूफान के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों से 210 लोगों को बचाया गया है और 1600 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंंचाया गया है। इसके अलावा 63 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्थापित हुए लोगों के लिए स्थानीय प्रशासन ने चार अस्थायी शिविर बनाए गए हैं।


