11 दिन से छात्रावास के 3 छात्र लापता
मुलताई ! आदिवासी बालक छात्रावास दुनावा के तीन छात्र पिछले 11 दिनों से लापता है।

मुलताई ! आदिवासी बालक छात्रावास दुनावा के तीन छात्र पिछले 11 दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि घर से छात्रावास आने के लिए तीनों साथ में बस में सवार हुए थे, लेकिन तीनों ही छा$त्रावास नहीं पहुंचे। जब छात्र छा$त्रावास नहीं पहुंचे तो छात्रावास अधिक्षक ने छात्रों के पालकों को फोन किया और जानकारी दी कि कोई भी बच्चा छात्रावास नहीं पहुंचा है। इसके बाद बच्चों के पालकों ने मुलताई थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को अपहरण मानते हुए अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ अपहरण का मामला कायम किया है।
आमला ब्लाक के ग्राम बलढाना निवासी 11 वर्षीय शैलेंद्र मंजूलाल अहाके, रोहित मनक अहाके और निलेश जवरसिंग अहाके कक्षा 6वीं के छात्र हैं, जो दुनावा के आदिवासी बालक छात्रावास में रहकर प$ढाई कर रहे है। ठंडी की छुट्यिां लगने पर तीनों छात्र 23 दिसंबर को अपने घर बलढाना गए थे । 27 दिसंबर तक छुट्टी मनाने के बाद परिजनों ने इन्हें खालसा बस से दुनावा रवाना कर दिया था। इसके बाद तीनों छात्र छात्रावास नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे दुनावा पहुंच गए थे, वहां यह अन्य बच्चों को मिले भी, लेकिन छात्रावास नहीं आए। वहीं दुनावा में एक मेडिकल स्टोर के पास तीनों ने अपने बस्ते छो$ड दिए और लापता हो गए। पूरे मामले की जानकारी ३१ दिसंबर को छात्रावास अधिक्षक ने बच्चों के परिजनों को दी। बच्चों के परिजन भी पिछले एक सप्ताह से बच्चों को ढूंढ रहे थे, लेकिन नहीं मिलने पर शनिवार को मुलताई पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पूरे मामले में छात्रावास अधीक्षक एसके पंवार की लापरवाही भी सामने आ रही है। छात्रावास अधीक्षक पंवार ने बच्चों के परिजनों को 31 दिसंबर तक जानकारी नहीं दी कि उनके बच्चे छात्रावास वापस नहीं आए है। जबकि उन्हें 27 दिसंबर को ही पता चल गया था बच्चे दुनावा में आ गए हैं और उनके बस्ते मेडिकल के सामने पड़े है। अधीक्षक द्वारा निजी साधनों से बच्चों को ढूंढा गया। जीप और मोटरसाईकिल से विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई, जब चार दिन बाद भी बच्चे नहीं मिले तो अधिक्षक ने परिजनों को बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झा$ड लिया, इसके बाद भी पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने भी रिश्तेदारी में पता किया और इधर-उधर जानकारी ली, शनिवार को थाने आकर मामले की रिपोर्टं दर्ज करवाई।
बच्चों के पास मोबाइल भी नहीं: दुनावा से लापता हुए तीनों बच्चों को लापता हुए 11 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं हैं। बच्चों के पास मोबाईल भी नहीं है। पूरे मामले में छात्रावास अधिक्षक पंवार द्वारा यह कहा जा रहा है कि बच्चे छात्रावास नहीं आए, बच्चे अपनी मर्जी से गए हुए होते तो अपना बैग छो$डकर क्यों जाते। पूरे मामले में पुलिस ने छात्रावास जाकर पूछताछ भी की है।
इनका कहना है
छात्रावास में बच्चे नहीं आए तो मैं क्यू रिपोर्ट लिखवाऊं। मैंने बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी थी, मेरे द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई गई है।
एसके पंवार,
छात्रावास अधीक्षक दुनावा
युवक पर प्राणघातक हमला
मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम चिखलीखुर्द में योगेश पिता अशोक खाड़े पर अज्ञात लोगों द्वारा प्राणघातक हमला करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल संजीवनी 108 द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक अत्याधिक शराब पिये हुए था।


