Top
Begin typing your search above and press return to search.

शराब बेचने वाले ने महिलाओं पर डाला केरोसीन

मुलताई ! चंदोराकला में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अवैध शराब बेचने का विरोध करने पहुंची महिला सरपंच एवं उपसरपंच सहित दो अन्य महिलाओं के साथ शराब विक्रेता ने मारपीट

शराब बेचने वाले ने महिलाओं पर डाला केरोसीन
X

मुलताई ! चंदोराकला में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अवैध शराब बेचने का विरोध करने पहुंची महिला सरपंच एवं उपसरपंच सहित दो अन्य महिलाओं के साथ शराब विक्रेता ने मारपीट करते हुए केरोसीन डाल दिया। बाद में खुद पर भी केरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। लिया गया जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले की खबर मिलते ही शराब बंदी अभियान चला रहे डा.सुनीलम भी मौके पर पहुंचे और वहां से महिलाओं को लेकर मुलताई थाने पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि दिनेश गांव में अवैध रूप से शराब बेचता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है, मंगलवार महिलाएं जब उसकी किराना दुकान पर शराब नहीं बेचने का कहने गई तो दिनेश उग्र हो गया और उनसे मारपीट करने लगा तथा केरोसीन की कुप्पी लाकर सरपंच शांताबाई हारोड़े, उपसरपंच शीला बारस्कर सहित दो अन्य महिलाओं पर केरोसीन डालकर माचिस जलाने लगा जिससे महिलाएं घबराकर भागने लगी इसी दौरान दिनेश ने खुद पर भी केरोसीन डाल लिया। मौके पर डायल 100 को बुलाया गया। पुलिस ने दिनेश गायकवाड़ के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पूरे मामले में शराब बंदी अभियान के डॉ. सुनीलम ने महिलाओं से मारपीट कर केरोसीन डालने वाले आरोपी शराब विक्रेता पर हत्या के प्रयास करने का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी सुनील लाटा से कहा कि आरोपी ने शराब बंदी के लिये प्रयासरत महिलाओं पर केरोसीन डालकर माचिस भी जलाकर फेंकी गई इससे महिलाएं जल सकती थी यह एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या का प्रयास था इसलिए आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज होना चाहिए। लेकिन थाना प्रभारी सुनील लाटा ने कहा कि मामला मारपीट का है इसलिए नियमानुसार उन्ही धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है दबाव बनाकर दूसरा मामला दर्ज नही किया जा सकता।
थाना प्रभारी सुनील लाटा द्वारा आरोपी पर धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज नहीं करने से खफा सुनीलम ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई।

आरोपी ने पिलाई थी मुफ्त शराब
बीती रात शराब बंदी को लेकर गांव में बैठक हुई थी। इस बैठक में 30 से 35 महिलाएं शामिल हुई। आरोपी दिनेश गायकवाड़ ने उन महिलाओं के पति को मुफ्त में जमकर शराब पिलाई। इसके बाद पुरुषों ने अपनी पत्नियों की रात में मजकर पिटाई कर दी। इससे महिलाएं सुबह उत्तेजित होकर अवैध शराब विक्रेता के घर पर पहुंच गए तो आरोपी गायकवाड़ और उसकी पत्नी ने कारोसीन डालकर महिलाओं को जलाने का प्रयास किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it