Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रीमती मीरा कुमार जाएंगी भोपाल

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मीरा कुमार 13 जुलाई को भोपाल आएंगी

श्रीमती मीरा कुमार जाएंगी भोपाल
X

भोपाल। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मीरा कुमार 13 जुलाई को भोपाल आएंगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। श्री सिंह ने राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस और समर्थित दलों के विधायकों से समर्थन की अपील करने श्रीमती मीरा कुमार 13 जुलाई को दोपहर तीन बजे विशेष विमान से यहां आएंगी।

वे अपरान्ह चार बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी। श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती मीरा कुमार उसी दिन शाम को लौट जाएंगी।

नेता प्रतिपक्ष ने सभी पार्टी विधायकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। विधायकों को ई-मेल और फोन के माध्यम से संदेश भेजे गए हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद शनिवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए अपने लिए समर्थन का अनुरोध किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it