Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र: रायसेन में एक परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, एक घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मारने की घटना सामने आई है। इनमें से तीन की मौत हो गई है और एक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मप्र: रायसेन में एक परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, एक घायल
X

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मारने की घटना सामने आई है। इनमें से तीन की मौत हो गई है और एक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को शक है कि, इस घटना को अंजाम परिवार के सदस्य ने ही दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरेली थाने के घाट सेमरी गांव में गुरुवार की सुबह एक परिवार के चार सदस्य खून से लथपथ मिले, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी बहू शामिल है। वहीं एक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से मृत दंपति का बेटा जितेंद्र रघुवंशी फरार है। पुलिस को शक है कि, हत्या के पीछे जितेंद्र का ही हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it