Begin typing your search above and press return to search.
मप्र : पदस्थ पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
पदस्थ पटवारी कन्हैया लाल राजपूत को किसान राम चरण गुप्ता से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह एक पटवारी को एक किसान से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजस्व निरीक्षक मंडल लिधौरा अंर्तगत हल्का जिओर-उपरारा में पदस्थ पटवारी कन्हैया लाल राजपूत को किसान राम चरण गुप्ता से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
पटवारी अपने कार्यालय में ही ये रिश्वत राशि ले रहा था।
सूत्रों के मुताबिक किसान के कृषि भूमि से संबंधित कार्य करने के लिए पटवारी ने किसान से रिश्वत मांगी थी।
Next Story


