Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्य प्रदेश : पूर्व विधायक भैया लोधी कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक भैया साहब लोधी ने आज अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली

मध्य प्रदेश : पूर्व विधायक भैया लोधी कांग्रेस में शामिल
X

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक भैया साहब लोधी ने आज अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर कांग्रेस सांसद और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। लोधी कांग्रेस से भाजपा में गए थे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा के अनुसार, "लोधी ने अपने बेटे दिनेश लोधी के साथ बुधवार सुबह बम्बई कोठी में सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर सिंधिया ने पिता-पुत्र का स्वागत करते हुए कहा कि लोधी का सिंधिया परिवार से पुराना करीबी नाता है। अब वे इस परिवार में वापस आ गए हैं।"

वहीं लोधी ने कहा कि वह भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे, और अब पुराने परिवार में वापस आए हैं।

लोधी वर्ष 1998 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उसके बाद वर्ष 2008 में उमा भारती की पार्टी जनशक्ति में शामिल हो गए थे और विधानसभा चुनाव हारने के बाद फिर वापस भाजपा में आ गए थे। अब दो दशक बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हो रही है।

लोधी के दलबदल करने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा, "लोधी के भाजपा से जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पहले से ही कांग्रेसी मानसिकता के थे। भाजपा ने तो उन्हें सम्मान दिया था। अब पार्टी छोड़कर गए हैं, जिससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it