Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र चुनाव : सीएम शिवराज ने सपरिवार किया मतदान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपरिवार अपने पैतृक गांव सीहोर जिले के बुधनी स्थित जैत गांव में मतदान किया

मप्र चुनाव : सीएम शिवराज ने सपरिवार किया मतदान
X

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपरिवार अपने पैतृक गांव सीहोर जिले के बुधनी स्थित जैत गांव में मतदान किया।

चौहान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा 'सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। हमने अपने पैतृक गांव जैत में सुबह ही मताधिकार का उपयोग कर लिया। आप लोग भी अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों के साथ निकलें और मतदान करें। दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।'



इसके पहले उन्होंने नर्मदा पूजन के साथ अपनी कुलदेवी की पूजा की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चाैहान और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it