जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान ने यूरोपियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट माल्टा के बीच समझौता
वैश्विक प्रतिस्पर्धा के समय में विश्व स्तर की शिक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रावधानों को मूर्तरूप देने के लिए जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया

ग्रेटर नोएडा। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के समय में विश्व स्तर की शिक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रावधानों को मूर्तरूप देने के लिए जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान ने यूरोपियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, माल्टा, यूरोप के बीच हस्ताक्षर किए, जो आभासी (विर्चुअल) माध्यम से किया गया। यूरोपियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर माइकल न्यूबर्ट का स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ संजीव चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पद्धति का अनुसरण करते हुए दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर संजीव चतुर्वेदी ने इस समझौते से होने वाले परस्पर एवं सतत लाभ, जो कि संस्थान और शिक्षार्थियों के लिए कैसे दूरगामी परिणाम देगा पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रोफेसर माइकल ने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यह बताया कि ईआईएम कैसे शिक्षा जगत में अपना योगदान प्रदान कर रही है। समझौते के कार्यक्रम के समापन सत्र पर प्रोफेसर मयंक पांडे, डीन ग्लोबल आउटरीच एंड रिसर्च ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा बताया कि दोनों संस्थान मिलकर वर्ष 2023 के अंत तक पीएचडी प्रोग्राम का संचालन आरंभ करेंगे जिससे शोध को गति मिलेगी।


