सास व पत्नी को मारी गोली
गाजियाबाद ! जिले में बुधवार देर शाम हुई सनसनीखेज की वारदात के बाद से इलाके में डर का माहौल है। वहीं, आरोपी सतेंद्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

गाजियाबाद ! जिले में बुधवार देर शाम हुई सनसनीखेज की वारदात के बाद से इलाके में डर का माहौल है। वहीं, आरोपी सतेंद्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने मीडिया से बातचीत के दौरान पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाई। वहीं, मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि आरोपी उनकी जायदाद हड़पने के लिए 3 साल से राजकुमारी को प्रताडि़त कर रहा था। एसएचओ हेमंत राय के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही है। राजकुमारी की बड़ी बहन मीना ने बताया कि उसके 2 भाई अजय व अमित थे। अजय की मौत 9 साल पहले तो अमित की मौत करीब 3 साल पहले हो गई थी। इसके बाद से सतपाल की नजर इंद्रवती की जायदाद पर थी। इसके बाद से वह बात-बात पर झगड़ा करता था और राजकुमारी को प्रताडि़त करने लगा था। इसके चलते 3 साल से राजकुमारी ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी। 15 दिन पहले सतेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए राजकुमारी को मायके से लेकर गया था। आरोप है कि 5 फरवरी को बहन की शादी के नाम पर उसने 5 लाख रुपए भी लिए थे। वहीं, राजकुमारी के पिता ओमवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी में हिस्से की बात भी करता था। वहीं, 3 साल में इमोशनल ब्लैकमेल करके और धमकी देकर वह करीब 30 लाख रुपए ऐंठ चुका है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में एक इंस्टिट्यूट में नौकरी कर चुका है। वह कई दिन से पत्नी और सास की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद पिस्टल बनाई। हालांकि वह अपने साथ तमंचा भी लाया था। सास व पत्नी को पिस्टल से गोली मारने के बाद उसने तमंचा निकाला, लेकिन वह फंस गया।
किडनी व लिवर का है पेशंट
आरोपी ने बताया कि वह किडनी व लिवर का पेशंट है, जिसके चलते उसने 3 साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल वह डेरी चलाता है। उसने अपनी पत्नी राजकुमारी पर उसके जीजा और एक पड़ोसी से नजदीकियां होने का आरोप भी लगाया। ऐसे में वह पत्नी के हाथ का बना खाना भी नहीं खाता था।
---


