आईएस ने मोसुल में भाग रहे 140 नागरिकों की हत्या की
मोसुल ! आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस सप्ताह के प्रारंभ में इराकी शहर मोसुल से भागने की कोशिश कर रहे 100 से अधिक नागरिकों की हत्या कर दी,

मोसुल ! आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस सप्ताह के प्रारंभ में इराकी शहर मोसुल से भागने की कोशिश कर रहे 100 से अधिक नागरिकों की हत्या कर दी, और शवों को बिजली के खंभों से लटका दिया।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, कुर्दिश प्रसारक, रुदाव ने कुर्दिस्तान क्षेत्र सुरक्षा परिषद (केआरएससी) द्वारा किए गए ट्वीट के हवाले से शुक्रवार को कहा, "सोमवार और मंगलवार को आईएस ने इराकी बलों के नियंत्रण वाले इलाकों के लिए भाग रहे 140 नागरिकों की हत्या कर दी।"
केआरएससी ने लिखा, "कुछ बाद में एसलाह, जिराई और टनक में बिजली के खंभों पर लटके हुए थे। अन्य शव पास के अग्रिम मोर्चे पर पड़े हुए थे।"
एसलाह, टनक पश्चिमी मोसुल में स्थित हैं, जहां सरकारी बलों ने आईएस लड़ाकों को खदेड़ने के लिए पिछले महीने हमले शुरू किए थे।
पश्चिमी मोसुल में भीषण लड़ाई जारी है, क्योंकि इराकी सैनिक पुराने शहर पर कब्जा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जहां 400,000 लोग निवास करते हैं।
इराकी बलों ने आईएस को मोसुल से खदेड़ने के लिए मध्य अक्टूबर में हमला शुरू किया था, और अब पूर्वी मोसुल इराकी बलों के नियंत्रण में है।
आईएस ने जून 2014 में मोसुल पर कब्जा कर लिया था और इसे अपनी राजधानी घोषित कर दी थी।


