Begin typing your search above and press return to search.
देशभर में कोरोना के 7.33 लाख से अधिक नमूनों की जांच
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 7,33,449 नमूनों की जांच की गयी है।

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 7,33,449 नमूनों की जांच की गयी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को देशभर में 7,33,449 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,60,15,297 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,421 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 60,963 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 23,29,638 हो गयी है। हालांकि 11 अगस्त को 56,110 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 834 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में मात्र 4,019 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,43,948 सक्रिय मामले हैं।
Next Story


