50 से अधिक महिलाओं को मिलेगा कपड़ा बुनाई प्रशिक्षण
महिला स्वावलम्बन का यह कार्यक्रम बिना किसी शासकीय अनुदान के आपसी सहयोग से मिलजुल कर किया जा रहा है

दल्ली राजहरा। नवपंजीकृत राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष माननीय श्री राधा कृष्ण गुप्ता ;राज्यमंत्री दर्जाद्ध द्वारा 5 अप्रेल गुरूवार दोपहर एक बजे किया जाएगा ।
छमुमो कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में छग राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष श्री लखन लाल साहूए बालोद जिला सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ताए शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉण् शैबाल जानाए छमुमो अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर भी शामिल रहेंगे।
महिला स्वावलम्बन का यह कार्यक्रम बिना किसी शासकीय अनुदान के आपसी सहयोग से मिलजुल कर किया जा रहा है। इस सहकारी समिति से जुड़ी महिलाओं ने स्वयं के खर्च से 20 हाथकरघा क्रय किया है। प्रशिक्षण का खर्च बालोद जिला सहकारी संघ द्वारा वहन किया जा रहा है।
धागा राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा तथा प्रशिक्षण अवधि के लिए भवन छमुमो द्वारा उपलब्ध कराया गया है। बालोद जिला सहकारी संघ के मार्गदर्शन में गठित इस समिति की 50 से उपर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा । राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया निर्मलकरए उपाध्यक्ष श्रीमती रीनेश्वरी साहू व प्रबंधक सुश्री किर्ती साहू ने कहा कि घर बैठे स्वयं का रोजगार मिलने से महिलाओं में काफी उत्साह है।


