‘‘मोर बिजली एप’’ के नये फीचर्स का शुभारंभ ,छग बना ऐसा पहला राज्य
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ‘‘मोर बिजली एप’’ के नये फीचर्स का शुभारंभ किया

रायपुर। मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ‘‘मोर बिजली एप’’ के नये फीचर्स का शुभारंभ किया।छग ऐसा पहला राज्य है, जहां विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं का घर बैठे लाभ मुहैया कराने के लिए मोर बिजली मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।छत्तीसगढ़ में बिजली बंद होने से लेकर बिल में गड़बड़ी तक की शिकायतों के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजली आफिस जाना नहीं पड़ेगा। राज्य की सरकारी बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने इसके लिए मोबाइल एप लांच किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में इस 'मोर बिजली' ऐप के नए फीचर्स का शुभारंभ किया। इस ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं निश्शुल्क है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां बिजली वितरण कंपनी अपने उपभोक्ताओं को घर बैठे सेवा मुहैया करा रही है। सीएम ने इसके लिए सीएसपीडीसीएल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ता इस ऐप के जरिए कंपनी की 90 फीसद से अधिक सेवाओं का घर बैठे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे श्रम, समय और पैसे की बचत होगी। कंपनी की मैदानी टीम को भी काम करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के अपर सचिव व बिजली कंपनियों गके अध्यक्ष सुब्रत साहू, एमडी हर्ष गौतम, राजेश वर्मा, एमके बिजौरा, उज्जावला बघेल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ‘‘मोर बिजली एप’’ के नये फीचर्स का शुभारंभ किया।
छग ऐसा पहला राज्य है, जहां विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं का घर बैठे लाभ मुहैया कराने के लिए मोर बिजली मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। pic.twitter.com/Pg3Fre3amQ
बिजली कंपनियों के अध्यक्ष साहू ने बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से निश्शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जारिए लोग घर बैठे 16 से अधिक प्रकार के बिजली से संबंधी कार्यों का निपटारा कभी भी किसी भी समय कर सकते हैं। इस एप में शामिल नए फीचर आपातकालीन शिकायत बिजली दुर्घटना की घड़ी में उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सिद्घ होगा। मीटर, नाम परिवर्तन, शिफ्टिंग, नया कनेक्शन, भार वृद्घि, टेरिफ परिवर्तन, बिल भुगतान, बिजली बिल हाफ योजना से प्राप्त छूट, बिजली बिल की गणना आदि कार्य घर बैठे ही की जा सकेगी।


