Top
Begin typing your search above and press return to search.

इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ तो बोलीविया लौटेंगे मोरालेस

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कहा है कि अगर उनके देश की संसद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया तो वह स्वदेश वापस लौट जायेंगे

इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ तो बोलीविया लौटेंगे मोरालेस
X

मैक्सिको सिटी । बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कहा है कि अगर उनके देश की संसद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया तो वह स्वदेश वापस लौट जायेंगे।

मोरालेस ने देश में जारी विरोध-प्रदर्शनाें के बीच गत रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और मैक्सिको में राजनीतिक शरण ली है।

पूर्व राष्ट्रपति ने ईआई यूनिवर्सल के साथ साक्षात्कार में कहा, “मेरा इस्तीफा संसद के विचाराधीन है। अगर संसद इसे स्वीकार नहीं करती है तो मैं लौट जाऊंगा। इस समय मैं महसूस कर रहा हूं कि मैं बोलीविया में शांति लाने में समर्थ हूं।”

उन्होंने कहा कि सशस्त्र हिंसा से बोलीविया में शांति नहीं लायी जा सकती। संयुक्त राष्ट्र, कैथोलिक चर्च और मध्यस्थता करने वाले देशों के बीच संवाद से ही देश मं शांति स्थापना हो सकती हैं।

गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मोरालेस और लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it