Begin typing your search above and press return to search.
मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नियुक्त
मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली । मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है।"
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेश बघेल के योगदान की भी सराहना करती है।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 90 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में पार्टी 11 में से केवल दो सीटें जीतने में कामयाब रही।
Next Story


