Top
Begin typing your search above and press return to search.

2 दिवसीय दौरे पर अंडबार एवं निकोबार द्वीपसमूह जाएंगे मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंडबार एवं निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

2 दिवसीय दौरे पर अंडबार एवं निकोबार द्वीपसमूह जाएंगे मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंडबार एवं निकोबार द्वीप समूह के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे, जहां वह नेताजी स्टेडियम में स्मृति डाक टिकट, सिक्का और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत की धरती पर तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर फस्र्ट डे कवर जारी करेंगे, साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोदी शनिवार शाम पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे और रविवार को अंडमान निकोबार में सुनामी स्मारक जाएंगे। प्रधानमंत्री वहां पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और वाल ऑफ लॉस्ट सोल्स पर मोमबत्ती जलाएंगे।

प्रधानमंत्री एरोंग में आईटीआई का उद्घाटन करेंगे और अनेक आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री यहां सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री बाद में पोर्ट ब्लेयर में शहीद कॉलम पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मोदी शहर के सेलुलर जेल को भी देखने जाएंगे।

प्रधानमंत्री पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर हाई मास्ट ध्वज फहराएंगे। प्रधानमंत्री पोर्ट ब्लेयर के मरीना पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के लिए नवाचार तथा स्टार्टअप नीति जारी करेंगे। साथ ही वह सात मेगावाट के सौर विद्युत संयंत्र तथा सौर ग्राम का उद्घाटन भी करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it