Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया: कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धार्मिक तथा सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के स्मार्टसिटी बनने की दिशा में तेजी से बढ़ने पर प्रसन्नता जाहिर की

मोदी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया: कोविंद
X

वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धार्मिक तथा सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के स्मार्टसिटी बनने की दिशा में तेजी से बढ़ने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आज कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर प्रभावशाली तरीके से स्थापित किया।

कोविंद ने आज यहां पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में आयोजित एक भव्य समारोह में 170 किलोमीटर लंबी तथा 3,473 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ज्ञान एवं अध्यात्म की धरती से सांसद बनने के बाद प्रधानमंत्री के रुप में मोदी ने वाराणसी सहित संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा विश्व में और बढ़ाने कामयाबी हासिल की है। यही वजह है कि जापान, जर्मनी एवं फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष वाराणसी की धार्मिक एवं अध्यात्मिक ताकत को देखने यहां आये थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it