Top
Begin typing your search above and press return to search.

मंत्रिपरिषद विस्तार आज, पूर्व नौकरशाहों की मंत्रिपरिषद में होगी मौज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फेरबदल को लेकर राजनीतिक पंडितों को चौंकाते हुए जिन नौ नये चेहरों को चुना है, उनमें से से चार पूर्व नौकरशाह हैं।

मंत्रिपरिषद विस्तार आज, पूर्व नौकरशाहों की मंत्रिपरिषद में होगी मौज
X

नई दिल्ली 03 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह अपनी मंत्रिपरिषद में विस्तार एवं फेरबदल करेंगे जिसमें करीब दस नये चेहरे शामिल किये जाने की संभावना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नये मंत्रियों को सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलायी जायेगी, नये मंत्रियों में कुछ चौंकाने वाले चेहरे हो सकते हैं, कुछ मंत्रियों के विभागों में भी परिवर्तन किये जाने की संभावना है।

इस समय मोदी मंत्रिमंडल में रक्षा, शहरी विकास, सूचना प्रसारण, वन एवं पर्यावरण जैसे मंत्रालयों को अन्य विभागों के मंत्री अतिरिक्त प्रभार के रूप से संभाल रहे हैं।

विस्तार एवं फेरबदल की प्रक्रिया में कम से कम पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी, श्रम राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय, जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बालियान तथा स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फेरबदल को लेकर राजनीतिक पंडितों को चौंकाते हुए जिन नौ नये चेहरों को चुना है, उनमें से से चार पूर्व नौकरशाह हैं।

सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी यह मंत्रिमंडल विस्तार विकास के लिये पैशन (जुनून), प्रोफिशिएंसी (दक्षता), प्रोफेशनल एंड पॉलिटिकल आकुमेन (पेशवराना एवं राजनीतिक कौशल) के ध्येय पर करने जा रहे हैं और इसके लिए पहली बार नौकरशाहों पर इतना भरोसा जताया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it