Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतीथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतीथि पर रविवार को उन्हें स्मरण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतीथि पर दी श्रद्धांजलि
X

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतीथि पर रविवार को उन्हें स्मरण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था और आज उनकी दूसरी पुण्यतीथि है।

श्री मोदी ने स्वर्गीय वाजपेयी का ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “हमारे प्यारे अटल जी को पुण्य तीथि पर श्रद्धांजलि। भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और उनके द्वारा राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it