Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज की बेहतरी के अथक प्रयास के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

मोदी ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक
X

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज की बेहतरी के अथक प्रयास के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया।

श्री मोदी ने श्री टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया," श्री लालजी टंडन को समाज सेवा के लिए उनके अथक प्रयास हेतु हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वह कुशल प्रशासक थे और हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ।

श्री मोदी ने आगे लिखा,"श्री लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे ज्ञाता थे। उनका हम सबके प्रिय स्व. अटल बिहारी जी के साथ लंबा और घनिष्ठ संबंध रहा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it