Begin typing your search above and press return to search.
मोदी ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां चोगम बैठक से इतर राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ बैठक की

लंदन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां चोगम बैठक से इतर राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ बैठक की। श्री मोदी के साथ इस बैठक में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीन्द्र कुमार जुगनाथ, जाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बैरो, किरीबाटी के राष्ट्रपति तनेती मामउ, सेशल्स के राष्ट्रपति डेनी फौरे, एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी, फिजी के प्रधानमंत्री फ्रेंक बैनिमरामा, सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री एलेन केस्टनेट, सोलोमोन आइसलैंड के प्रधानमंत्री रिक होउनिपवेला मौजूद थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
Next Story


