Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी सरकार का आखिरी समय आ गया: ममता बनर्जी

लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार का आखिरी समय आ गया

मोदी सरकार का आखिरी समय आ गया: ममता बनर्जी
X

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने पार्टी के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार का आखिरी समय आ गया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आने वाले समय में देश को 'लोगों की सरकार' की जरूरत है।

उन्होंने सरकार पर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को लुभाने के लिए सैन्य कौशल का प्रदर्शन करने और युद्ध का खेल खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाई जाने वाली नई सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ेगी और कश्मीर में शांति स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा, "चुनाव समीप हैं। इसलिए वे मिसाइलों का प्रदर्शन करने और युद्ध का खेल खेलने में व्यस्त हैं। आपका अंत समय आ चुका है। नई सरकार आतंकवाद से लड़ेगी और कश्मीर में शांति कायम करेगी।"

बनर्जी ने सेंट्रल कोलकाता के दोरिना क्रासिंग में आयोजित एक रैली में कहा, "देश में शांति और सौहार्द स्थापित करने का हमारा वादा है। हम सब मिलकर इसे पूरा करेंगे।"

उन्होंने भाजपा-विरोधी गठबंधन का संदर्भ देते हुए कहा, "पिछले पांच वर्षो में पठानकोट, उरी, पुलवामा जैसी कई आतंकी घटनाओं का दंश हमें झेलना पड़ा। तब सरकार कहां थी? याद रखिए, देश को लोगों की सरकार की जरूरत है। इसे संगठित भारत सरकार की जरूरत है।"

केंद्र सरकार ने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान के दस्तावेज खो गए हैं, जिसपर उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या देश के आंतरिक सुरक्षा से संबंधित दस्तावेज भी खो गए हैं?

उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कैसे केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी जब यह साधारण दस्तावेजों को संभाल नहीं सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it