Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने महाराष्ट्र में इमारत ढहने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना जतायी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिंवडी में सोमवार सुबह एक इमारत के ढहने से मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मोदी ने महाराष्ट्र में इमारत ढहने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना जतायी
X

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिंवडी में सोमवार सुबह एक इमारत के ढहने से मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “ महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने की जानकारी मिलने से पीड़ा हुई। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राहत कार्य जारी है और प्रभावितों को हर संभव सभी मदद पहुंचाई जा रही है।”

भिवंडी में तड़के 03.40 बजे एक बहुमंजिली इमारत के ढह जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने अब तक कम से कम पांच लोगों को बचा लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it