Begin typing your search above and press return to search.
मोदी ने इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा वैज्ञानिकों को गुरुवार को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा वैज्ञानिकों को गुरुवार को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "इस सफल परीक्षण के साथ भारत इस तरह की क्षमताओं वाले पांच चुनिदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।"
Hearty congratulations to our defence scientists for the successful demonstration of ballistic missile defence capability.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2017
भारत ने बुधवार को एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। गौरतलब है कि यह परीक्षण 11 फरवरी को पृथ्वी डिफेंस व्हीकल (पीडीवी) इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद एक महीने से भी कम समय में हुआ है।
Next Story


