Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने अफगानिस्तान सैन्य ठिकाने पर तालिबान हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेेदी ने अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ में सैन्य ठिकाने पर तालिबानी हमले की आज कड़ी निंदा करते हुए हताहत जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

मोदी ने अफगानिस्तान सैन्य ठिकाने पर तालिबान हमले की निंदा की
X

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेेदी ने अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ में सैन्य ठिकाने पर तालिबानी हमले की आज कड़ी निंदा करते हुए हताहत जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा“ मजार ए शरीफ पर सैन्य ठिकाने पर कल किए गए कायराना तालिबानी हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उस हमले में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

” गाैरतलब है कि कल तालिबानी हमलावरों ने इस सैन्य ठिकाने पर हमला किया था जिसमें 140 अफगानी सैनिकों की मौत हाे गई थी। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले के बाद कहा था कि देश के उत्तरी हिस्से में शीर्ष तालिबानी नेताओं की हत्या का बदला लेने के लिए यह कार्रवाई की गई है। यह हमला सैन्य ठिकाने के भीतर एक मस्जिद के समीप उस वक्त हुआ जब जुमे की नमाज के बाद सैनिक जा रहे थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it