Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी ने कारगिल के शहीदों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है

मोदी ने कारगिल के शहीदों को किया नमन
X

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, “कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद!”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान मुझे कारगिल जाने और हमारे बहादुर सैनिकों के साथ एकजुटता दिखाने का अवसर मिला था। यह उस समय की बात है जब मैं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए काम कर रहा था। कारगिल जाना और वहां सैनिकों से बातचीत करना मेरे लिए अविस्मरणीय है।

मोदी ने टि्वटर पर सैनिकों के साथ अपनी कुछ फोटो भी पोस्ट किया। इसके अलावा उन्होंने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट कर कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों की वीरता की प्रशंसा की और देशवासियों के सहयोग को याद किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it