Begin typing your search above and press return to search.
मोबाइल लूट कर बदमाश फरार
राजनगर सेक्टर 10 चौराहे के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक कंपनी कर्मी से मोबाइल फोन लूट लिया....

गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर 10 चौराहे के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक कंपनी कर्मी से मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। घटना कविनगर थाना क्षेत्र की है।
सेक्टर 23 संजय नगर निवासी अजय नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार रात वह नौकरी से वापस आ रहा था। रात करीब दस बजे वह सेक्टर 10 चौराहे से सेक्टर आठ की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान वह फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और उससे मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
Next Story


