मणप्पुरम् गोल्ड फायनेंस में पिस्टल की नोक पर ढाई करोड़ की लूट
अम्बिकापुर ! अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी से आज शाम करीब पांच बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने ढाई करोड़ का सोना और 1.3 लाख नकदी लूट ली।

पिस्टल की नोक पर कैश रुम में कर्मचारियों को बंधक बनाकर की वारदात
पांच हथियारबंद डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम
ढाई करोड़ का सोना और डेढ़ लाख नकद लूट कर फरार
अम्बिकापुर ! अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी से आज शाम करीब पांच बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने ढाई करोड़ का सोना और 1.3 लाख नकदी लूट ली। नकाबपोश हथियारबंद डकैत आफिस में आए और पिस्तौल की नोक पर पहले मेन गेट को लाक कर दिया। वहां मौजूद चार ग्राहकों को जमीन में बैठा दिया और फिर कंपनी के चारो कर्मचारियों को हथियार के दम पर कैश रूम में ले गए और कर्मचारियों से ही निकलवाकर वहा रखा लगभग ढ़ाई करोड़ रूपए का सोना व एक लाख तीस हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि डकैतों ने पहले सभी के मोबाइल से सिम कार्ड निकलवा दिए और फिर सीसीटीवी का वायर निकालने के बाद इंटरनेट का राउटर और सीसीटीवी की ड्राइव अपने पास रख लिया। पैसा और सोना लूटने के बाद डकैतों ने आफिस में मौजूद दो महिला व दो पुरुष कर्मचारी समेत आठ लोगों को कैश रूम में बंधक बनाकर मौके से फरार हो गए। अम्बिकापुर शहर के बीचोबीच में हुई इस बड़ी डकैती के बाद शहर में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। ज्ञात हो की पिछले दिनों ग्रामीण बैंक के लॉकर को काट कर बैंक में रखा सोना पार कर दिया गया था। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर एसपी,
एएसपी, कोतवाली व गांधी नगर थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच की टीम डकैतों की तलाश में लगी हुई है। जिले में चारों ओर नाकेबंदी कर दी गई है। वही मौके पर डाग स्चयड और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम नेे मोबाइल फोन व सीसीटीवी बाक्स से फिंगर प्रिंट लिया है। इसके अलावा पुलिस आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
कंपनी के मैनेजर जगदम्बा पाण्डेय ने बताया की रोजाना की तरह कर्मचारी अपने काम में लगे थे और ग्राहक अपनी किश्त पटाने के लिए काउंटर में खड़े थे तभी सबसे पहले दो नकाबपोश हथियार बंद लोग सीधे काउंटर के अन्दर की तरफ आ गये और मुझसे धक्का मुक्की करने लगे। मोबाइल की सिम और बैटरी निकालने के दौरान तीन और बदमाश दफ्तर के अन्दर आये और सभी चार कर्मचारियों को कैश रूम के अन्दर ले गए और कैश रूम में रखे ढाई करोड़ रुपये का सोना व एक लाख तीस हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।
जिले भर में नाकेबंदी जांच जारी : एसपी
सरगुजा के पुलिस अधीक्षक आर एस नायक ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक डकैत बोल चाल की भाषा से झारखंड के लग रहे थे। डकैतों को पकडऩे के लिए चारों ओर नाकेबदी कर दी गई है।


