Top
Begin typing your search above and press return to search.

विधायक पटेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक प्रस्ताव रखे

रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई

विधायक पटेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक प्रस्ताव रखे
X

तिल्दा-नेवरा। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य व विधायक देव भाई पटेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक प्रस्ताव रखे।

डीआरएम कार्यालय में दक्षिन पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल के अंतर्गत रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें सदस्यों ने अपने मांग व विचार रखे। डी आर एम कौशल किशोर ने भी प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समिति के सदस्य देवजी भाई पटेल ने अपने मांग व सुझाव पत्र में कहा कि रायपुर रेल्वे स्टेशन में 8 टिकट काउंटर है जिनमे प्राय: देखा गया है कि 4 से 5 टिकट काउंटर ही खुला रहता है।

भीड़ के चलते यात्रियों को या तो बिना टिकट ट्रेन में जाना पड़ता है या यात्रा स्थगित करनी पड़ती है उन्होंने पूरे 8 टिकट काउंटरों को निरन्तर खुले रखने की मांग की। साथ ही लोकल ट्रेनों में 8 बोगी की जगह 10 बोगी लगाय जाने की मांग व प्रस्ताव दिए। लोकल ट्रेनों में दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है जिसमें बोगी बढ़ाना आवश्यक है।

देव जी भाई पटेल ने एवं डी आर एम कौशल किशोर ने अपने अपने उद्बोधन में यात्री सुविधाओं के लिए रेल्वे द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो व प्रस्तावों को प्रमुखता से रखा। रायपुर , दुर्ग, भिलाई पॉवर हाउस , भाठापारा एवं तिल्दा में दृष्टिहीन यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर ब्रेललिपि में साइनेज लगाना प्रस्तावित किया है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु मांढर में फुट ओवर ब्रिज का विस्तार कार्य 2 , 3 माह में पूर्ण होने की जानकारी दी गई।

तिल्दा स्टेशन में रैम्प के साथ फुट ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित होना बताया गया। रेल्वे बोर्ड ने रायपुर रेल मंडल को 1250 स्टेल्नेस स्टील चेयर आबंटित किये जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं मुहैया कराने का प्रस्ताव व मांग किया गया। बैठक में डी सी एम, ए डी आर एम भी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it