Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश की राजधानी में लापता बच्चे का शव बरामद

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से लापता बच्चे का शव आज उसके घर के पास एक बंद मकान से बरामद

मध्यप्रदेश की राजधानी में लापता बच्चे का शव बरामद
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से लापता बच्चे का शव आज उसके घर के पास एक बंद मकान से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबित चीचली गांव के तीन वर्षीय वरुण रविवार की शाम घर के पास से खेलते समय लापता हो गया था।

काफी खोजबीन करने के बाद जब वो नहीं मिला, तो परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच के बाद आज दोपहर बच्चे का शव उसके घर के पास स्थित एक बंद मकान से बरामद किया गया है।

कहा जा रहा है कि यह मकान पिछले डेढ वर्ष से खाली पड़ा था तथा बंद था।

पुलिस ने बच्चे का शव बरामद करने के उपरांत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्चे की हत्या कर शव कपड़े में लपेटकर मकान में फेंका गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it