Begin typing your search above and press return to search.
मिश्र ने मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर में किये दर्शन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज दौसा में मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किये।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज दौसा में मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किये।
श्री मिश्र ने इस दौरान राज्य की प्रथम महिला एवं उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
श्री मिश्र ने मंदिर में उपस्थित अधिकारियों को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह स्थान पर्यटन एवं तीर्थ दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। श्री मिश्र ने कहा कि पर्यटकों को यहां आकर्षित करने के लिए इस स्थान को स्वच्छ रखा जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Next Story


