Begin typing your search above and press return to search.
मैनपुरी में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर बदमाशों ने की फायरिंग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के घर फायरिंग की और फरार हो गयेे

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के घर फायरिंग की और फरार हो गयेे।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री गुप्ता के अनुसार सोमवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार तीन लोग उनके अवधनगर स्थित आवास पर पहुंचे और गेट खुलवाने लगे। गेट नहीं खालने पर उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कई राउंड गोली चलाई और भाग गये।
इस सिलसिले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story


