Top
Begin typing your search above and press return to search.

 गायक जस्टिन बीबर की प्रशंसक मिराबेली को जेल 

 गायक जस्टिन बीबर की एक प्रशंसक मिराबेली स्फेनिया को सप्ताह में तीन बार गायक के मकान में अनाधिकार प्रवेश के कारण जेल की सजा दी गई।

 गायक जस्टिन बीबर की प्रशंसक मिराबेली को जेल 
X

लॉस एजेंलिस। गायक जस्टिन बीबर की एक प्रशंसक मिराबेली स्फेनिया को सप्ताह में तीन बार गायक के मकान में अनाधिकार प्रवेश के कारण जेल की सजा दी गई। 'टीएमजेड डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेफनिया को बेवर्ली हिल्स स्थित बीबर के मकान में पिछले 10-15 दिनों में कई बार अवैध रूप से प्रवेश करने का दोषी पाए जाने पर आठ दिनों की सजा सुनाई गई।

न्यायाधीश ने कहा कि स्टेफनिया को केवल आठ दिनों में से चार दिन ही जेल में रहना होगा, हालांकि उसे एक साल की निगरानी में रखा जाएगा। स्टेफनिया को बीबर से करीब '100 गज' दूर रहने का भी आदेश दिया गया है।

'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, 40 की उम्र के आसपास की इस महिला ने बीबर की संपत्ति में बीते सप्ताह तीन बार प्रवेश किया, सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ने पर उसे परिसर के बाहर निकाल दिया गया।इस महिला ने 23 अक्टूबर की शाम फिर ऐसी ही हरकत की और उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it