Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने भाजपा के डिनर में शामिल होकर दिया सरप्राइज

जारकीहोली के भाजपा नेताओं की पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व असहज महसूस

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने भाजपा के डिनर में शामिल होकर दिया सरप्राइज
X

बेलगावी । कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार में केबिनेट मंत्री पद से वंचित किये जाने की रिपोर्टों के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं बेलगावी जिले के प्रभारी मंत्री रमेश जारकीहोली ने बुधवार की रात भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेेताओं की मेजबानी में रात्रिभोज में शामिल हुए।

जारकीहोली के भाजपा नेताओं की पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व असहज महसूस कर रहा है।
नगरीय प्रशासन मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे जारकीहोली ने कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन सरकार केे लिए पुन: समस्या खड़ी की है। कांग्रेस और जद(एस) के नेता उनकी निगरानी कर रहे हैं , लेकिन उन्होंनेे भाजपा नेताओं के रात्रिभोज में शामिल होकर एक तरह से कांग्रेस आलाकमान को संकेत दिया है कि मंत्रिमंडल से हटाये जाने के प्रयास के विरोध में वह कोई विपरीत कदम भी उठा सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it