Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेक्सिको : 3 बसों की टक्कर में 13 की मौत

मध्य मेक्सिको में एक राजमार्ग पर तीन बसों की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई

मेक्सिको : 3 बसों की टक्कर में 13 की मौत
X

मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में एक राजमार्ग पर तीन बसों की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मेक्सिको के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि मंगलवार को दो और घायलों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेक्सिको के शहर एकाटेपेक के पास स्थित एक राजमार्ग पर सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग शाम 7.30 बजे यह हादसा हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर एक तीन साल के बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई।

कथित तौर पर बसों में से एक ने राजमार्ग के किनारे एक स्टॉप पर खड़ी दो अन्य बसों को टक्कर मार दी।

मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल एलेजांद्रो गोमेज के अनुसार, कुल 29 लोग घायल हुए जिनमें 19 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

गोमेज ने कहा कि सभी तीन बस चालक घटनास्थल से भाग गए, लेकिन अधिकारियों ने उनमें से एक को पकड़ लिया।

घायलों में से 16 की हालत स्थिर बताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it