Begin typing your search above and press return to search.
लखनऊ में उद्घाटन के दूसरे दिन मेट्राे हुई खराब
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उद्घाटन के दूसरे दिन ही मेट्राे रेल खराब हो गयी और उसे मवैया स्टेशन के पास रोक दिया गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उद्घाटन के दूसरे दिन ही मेट्राे रेल खराब हो गयी और उसे मवैया स्टेशन के पास रोक दिया गया। कृष्णानगर स्टेशन से चारबाग के लिये करीब आठ बजे रवाना हुई मेट्रो रेल मवैया स्टेशन के पास खराब हो गयी।
दो घंटे से अधिक मेट्रो रेल वहीं खड़ी रही। यात्रियों को दूसरे संसाधनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। मेट्रो रेल सेवा से जुड़े अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंच गये हैं। मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार इसे वर्कशाप ले जाया जायेगा। वहां पूरी जांच करने के बाद ट्रैक पर लाया जायेगा।
मेट्रो रेल सेवा काे कल केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आज सुबह छह बजे से इसे आम लोगों की यात्रा के लिये खोला गया था।
Next Story


