कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम के सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 1035 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के पुनर्गठन एवं कृषि साख सहकारी समिति भंग करने के निर्णय पर समिति के अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की

राजिम। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 1035 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के पुनर्गठन एवं कृषि साख सहकारी समिति भंग करने के निर्णय पर समिति के अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद चीप जस्टिस पीआर रामचंद्र मेमन एवं पीपी साहू ने रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित रखा।
हाईकोर्ट से रोक लगाए जाने के बाद गुरूवार को कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम में अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष आशीष शिंदे, सावन बाई मतवाले, संचालकगण क्रमश: जितेंद्र सोनकर, नारायण साहू, भीम साहू, कालूराम धु्रव, गणेश साहू, मीनाक्षी साहू, कमल सिन्हा, जेठूराम कोसरे ने पुन: पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर चंद्रशेखर साहू ने कहा कि किसानों के हित में हमारी प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास निरंतर जारी रहेगी। इस आदेश पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने से प्रदेश के लाखों निर्वाचित सहकारिता पदाधिकारी तथा अन्नदाता किसानों के साथ न्याय हुआ था।


