तौलैया हमाल रेजा संघ के अध्यक्ष बने मेघनाथ
सोमवार को नवापारा कृषि उपज मंडी तौलैया हमाल संघ रेजा पं. क्र. 190 के पदाधिकारियों का चुनाव मंडी परिसर में संपन्न हुआ

नवापारा-राजिम। सोमवार को नवापारा कृषि उपज मंडी तौलैया हमाल संघ रेजा पं. क्र. 190 के पदाधिकारियों का चुनाव मंडी परिसर में संपन्न हुआ।
बैठक में 150 से अधिक रेजा हमालों की उपस्थित में मजदूर नेता मेघनाथ साहू को अध्यक्ष चुनागया। वहीं उपाध्यक्ष शिवनारायण साहू, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, महामंत्री भागवत साहू के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में बसंती बाई, शुकवारों बाई, बिजली बाई, राजाराम, अगनू, योगीराम, रामप्रसाद को शामिल किया गया है। बैठक में चुनाव के अलावा संघ हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
जिसमें प्रमुख रूप से रेजाओं को परिचय पत्र, पूर्ण रूप से धान भराई का कार्य, भोजन एवं विश्राम कक्ष, सुपली-टुकनी की व्यवस्था संबंधित मंडी प्रशासन से मांग करने पर चर्चा हुई।
मजदूर नेता मेघनाथ साहू ने बताया कि पिछले वर्ष केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मजदूरों के विश्राम कक्ष निर्माण के लिए 25 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसे अतिशीघ्र कार्यवाही कर विश्राम कक्ष का निर्माण करने की मांग की है।


